Rafale in india : राफेल की तस्वीर के साथ वसुंधरा राजे ने फिल्मी अंदाज में बढ़ाया मनोबल

राफेल की तस्वीर के साथ वसुंधरा ने पूछा 'हाउ इज द जोश'

जयपुर। भारतीय वायुसेना के बेड़े में 29 जुलाई 2020 को पांच राफेल विमान भी शामिल हो गए हैं। फ्रांस से यूएई होते हुए भारत पहुंचे पांचों राफेल विमानों की अंबाला एयरबेस पर हैप्पी लैंडिंग हुई है। लड़ाकू विमान राफेल ​के भारत की सरजमीं पर लैंड होने की खुशी में देशभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री समेत कई नेताओं ने राफेल के स्वागत में ट्वीट किए हैं।

Vasundhara Raje asked How is the Josh with Rafales picture

इस बीच राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। वसुंधरा राजे ने अपने ट्विटर हैंडल पर राफेल की तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म उरी का डायलोग 'हाउ इज द जोश' ट्वीट कर मनोबल बढ़ाया है। बता दें कि राफेल की पहली खेप भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर पर स्वागत किया है। उन्होंने अंबाला में राफेल के टच डाउन का वीडियो शेयर करते हुए संस्कृत में ट्वीट किया कि राष्ट्र रक्षा के समान कोई पुण्य, व्रत या यज्ञ नहीं होता। उन्होंने इंडियन एयर फोर्स के आदर्श वाक्य 'नभः सदृशं दीप्तम्' के साथ स्वागतम् भी लिखा।

राफेल का राजस्थान से गहरा रिश्ता है। राफेल डील के लिए शक्ति परीक्षण राजस्थान के जोधपुर में हुआ। वहीं, फ्रांस से राफेल को भारत लाने वाले जांबाजों में शामिल विंग कमांडर अभिषेक त्रिपाठी का जन्म राजस्थान के जालोर में हुआ है। त्रिपाठी का बचपन जालोर में ही बीता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+