जयपुर-इंदौर के बीच सितम्‍बर में दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, रंग नीले की बजाय होगा भगवा

रेलवे राजस्‍थान से एक और वंदे भारत ट्रेन दौड़ाने की तैयारी में है। भगवा रंग की यह वंदेभारत ट्रेन जयपुर से इंदौर के बीच दौड़ेगी।

राजस्‍थान की राजधानी जयपुर से इंदौर के बीच सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन वंदे भारत का इंतजार खत्‍म होने वाला है। सितम्‍बर के पहले सप्‍ताह में इस रेलमार्ग पर वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी मिल जाएगी।

खास बात यह है कि जयपुर-इंदौर वंदे भारत ट्रेन का रंग नीला की बजाय भगवा होगा। हालांकि इसमें कोच की संख्‍या अन्‍य वंदेभारत से कम होगी।

Vande Bharat

जयपुर-इंदौर वंदे भारत के उद्घाटन की तिथि अभी तय होना बाकी है। मीडिया से बातचीत में रेलवे अधिकारियों ने कहा कि रेलवे बोर्ड से तैयार रहने के निर्देश मिल चुके हैं। वंदेभारत ट्रेन के संचालन की तिथि की घोषणा कभी भी हो सकती है।

जयपुर-इंदौर के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन का मेंटिनेंस जयपुर स्थित यार्ड में होगा। इसमें 16 की बजाय 8 ही कोच होंगे। इसके अलावा जयपुर से उदयपुर व जयपुर से अहमदाबाद के बीच वंदेभारत ट्रेन चलाने पर मंथन चल रहा है।

वहीं, राजस्‍थान से श्रीगंगानगर-दिल्‍ली के बीच भी एक वंदेभारत ट्रेन चलाया जाना प्रस्‍तावित है। जोधपुर से साबरमती के बीच पहले से ही वंदेभारत ट्रेन का संचालन हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+