बड़ा हादसा: जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, मलबे में दबने से 10 मजदूर घायल

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुहाना इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। गनीमत यह रही कि समय रहते पुलिस और सिविल डिफेंस टीम ने इमारत के मलबे में दबे सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Recommended Video

    बड़ा हादसा: जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, मलबे में दबने से 10 मजदूर घायल
    Under construction building collapses in Jaipur, 10 laborers injured

    घटना मुहाना इलाके के कृष्णा विहार की है। जहां निर्माणाधीन इमारत में मजदूर काम कर रहे थे। अचानक इमारत का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। घटना में मौके पर काम कर रहे करीब एक दर्जन मजदूर मलबे में दब गए।

    मानसरोवर एसीपी संजीव चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सिविल डिफेंस टीम ने मलबे में दबे करीब 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

    बताया जा रहा है कि जहां हादसा हुआ उस बिल्डिंग के नीचे एक कारखाना भी चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+