रोमन सैनी ने IAS, गौरव ने MNC की नौकरी छोड़ शुरू की Unacademy, 5 साल में 11 हजार करोड़ का टर्नओवर

जयुपर। दूसरों ​की जिंदगी संवारने के लिए दो दोस्तों की द्वारा शुरू की गई कम्पनी ने कमाल कर दिखाया है। नाम है अनएकेडमी। पांच साल पहले राजस्थान के दो दोस्त गौरव मुंजाल और रोमन सैनी ने अनएकेडमी की नींव रखी। वर्तमान में अनएकेडमी भारत की टॉप 200 कंपनियों के क्लब में शामिल हो चुकी है। दुनियाभर में ऑनलाइन एजुकेशन के प्लेटफार्म पर अनएकेडमी छठे स्थान पर है।

क्या है अनएकेडमी

क्या है अनएकेडमी

अनएकेडमी एक ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म है, जहां आईएएस समेत 35 तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। कंपनी का मुख्यालय बेंगलुरु में है। यू-ट्यूब और ऐप पर अनएकेडमी काफी पॉपुलर है। अनएकेडमी में 18 हजार एजुकेटर परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं। अनएकेडमी के 4.4 मिलियन से ज्यादा सबस्क्राइबर हैं।

 रोमन सैनी की जीवनी

रोमन सैनी की जीवनी

महज 22 साल की उम्र में 18वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने वाले रोमन सैनी राजस्थान के जयपुर जिले की कोटपुतली तहसील के गांव रायकरनपुर के रहने वाले हैं। 16 साल की उम्र में प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज AIIMS की पास करने के साथ ही यूपीएससी एग्जाम क्रैक करके रोमन सैनी मध्य वर्ष 2014 में मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस बने। इन्हें जबलपुर सहायक कलेक्टर के पद पर लगाया गया था, जहां से इन्होंने इस्तीफा दे दिया था। फिर अनएकेडमी शुरू की।

गौरव मुंजाल की जीवनी

गौरव मुंजाल की जीवनी

गौरव मुंजाल जयपुर के रहने वाले हैं। इनकी गौरव की पढ़ाई लिखाई सेंट जैवियर्स से हुई है। गौरव ने कम्प्यूटर इंजीनियरिंग में बीटेक किया। फिर लाखों के पैकेज में नौकरी करने लगे, लेकिन इन्होंने युवाओं को ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाने के मकसद से नौकरी छोड़ दी और रोमन सैनी व हिमेश सिंह के साथ मिलकर अनएकेडमी शुरू की। इनके पिता डॉ. ईश मुंजाल शहर के प्रख्यात डॉक्टर हैं।

आईपीएल की पार्टनर है अनएकेडमी

आईपीएल की पार्टनर है अनएकेडमी

वर्तमान में अनएकेडमी की वैल्यूएशन 11 हजार करोड़ (1.45 बिलियन डॉलर) है। अनएकेडमी वाईफाई, प्रेप लेडर, कोड शेफ, मास्टरी जैसी कंपनी एक्वॉयर कर चुकी है। इसके अलावा यह अनएकेडमी आईपीएल की भी ऑफिशियल पार्टनर है।

 अनएकेडमी की उपलब्धि

अनएकेडमी की उपलब्धि

फोर्ब्स इंडिया की 2018 की अंडर 30 की सूची में अनएकेडमी के 27 वर्षीय गौरव मुंजाल, 26 वर्षीय रोमन सैनी और 25 वर्षीय हिमेश सिंह को जगह मिली है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के स्टार्टअप को बुलाया और उसमें से गौरव और रोमन भी एक थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+