New Districts Rajasthan: राजस्थान के 19 जिलों में ये IAS-IPS होंगे पहले कलेक्टर-एसपी, देखिए पूरी List
first Collector-SP in 19 new districts of Rajasthan: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने देर रात 22 आईएएस व 24 आईपीएस के ट्रांसफर किए हैं। 19 नए जिलों में कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक लगाए दिए हैं।
IAS IPS Transfer Rajasthan: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने 19 जिले गठित करने के साथ ही नए जिलों में जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक भी लगा दिए हैं। इसके लिए सोमवार देर रात राजस्थान कैडर के 22 आईएएस व 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मार्च 2023 में राजस्थान में 19 जिले और 3 संभाग नए बनाने की घोषणा की थी। हाल ही गहलोत मंत्रीमंडल की मंजूरी के बाद 7 अगस्त 2023 से नए जिलों की स्थापना कर दी गई है। इससे पहले इन जिलों में विशेषाधिकारी लगाए गए थे। अब कलेक्टर-एसपी और संभागीय आयुक्त भी लगाए दिए।
3 नए संभागीय आयुक्त
1. आईएएस डॉ. नीरज के पवन, संभागीय आयुक्त, बांसवाड़ा संभाग
2. आईएएस मोहन लाल यादव, संभागी आयुक्त सीकर संभाग
3. वंदना सिंघवी, संभागीय आयुक्त, पाली संभाग
नए जिलों में कलेक्टर
1. आईएएस राजेंद्र विजय, जिला कलेक्टर, बालोतरा
2. आईएएस खजान सिंह, जिला कलेक्टर, केकड़ी
3. कल्पना अग्रवाल, जिला कलेक्टर, अनूपगढ़
4. श्रुति अग्रवाल, जिला कलेक्टर, नीम का थाना
5. शुभम चौधरी, जिला कलेक्टर, कोटपूतली-बहरोड़
6. पूजा कुमारी पार्थ, जिला कलेक्टर, सांचोर
7. अंजलि राजोरिया, जिला कलेक्टर, गंगापुरसिटी
8. सीता राम जाट, जिला कलेक्टर, डीडवाना-कुचामन
9. शरद मेहरा, जिला कलेक्टर, डीग
10. ओमप्रकाश बैरवा, जिला कलेक्टर, खैरथल
11. जसमीत सिंह संधू, जिला कलेक्टर, फलौदी
12. प्रताप सिंह, जिला कलेक्टर, सलूम्बर
13. डॉ. मंजू, जिला कलेक्टर, शाहपुरा
14. रोहिताश्व सिंह तोमर, जिला कलेक्टर, ब्यावर
15. अर्तिका शुक्ला, जिला कलेक्टर, दूदू
16. प्रकाश राजपुरोहित, जिला कलेक्टर जयपुर ग्रामीण
17. हिमांशु गुप्ता, जिला कलेक्टर, जोधपुर ग्रामीण
18. विश्राम मीणा, विशेषाधिकारी, जयपुर ग्रामीण
19. हरजीलाल अटल, विशेषाधिकारी, जोधपुर ग्रामीण

3 नए संभाग में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी)
1. आईपीएस एचजी राघवेंद्र, आईजी, पाली संभाग
2. आईपीएस एस परिमला, आईजी, बांसवाड़ा संभाग
3. आईपीएस सत्येंद्र सिंह, आईजी, पाली
नए जिलों में पुलिस अधीक्षक (एसपी)
1. आईपीएस राजेंद्र कुमार, एसपी अनूपगढ़
2. आईपीएस राज कुमार गुप्ता, एसपी केकड़ी
3. आईपीएस अरशद अली, एसपी सलूम्बर
4. आईपीएस आलोक श्रीवास्तव, एसपी शाहपुरा
5. आईपीएस पूजा अवाना, एसपी दूदू
6. आईपीएस देवेंद्र कुमार बिश्नोई, एसपी गंगापुरसिटी
7. आईपीएस विनीत कुमार बंसल, एसपी फलौदी
8. आईपीएस सुरेंद्र सिंह, एसपी खैरथल
9. आईपीएस नरेंद्र सिंह, एसपी ब्यावर
10. आईपीएस अनिल कुमार, एसपी नीम का थाना
11. आईपीएस बृजेश ज्योति उपाध्याय, एसपी डीग
12. आईपीएस रंजीता शर्मा, एसपी बहरोड़
13. आईपीएस हरी शंकर, एसपी बालोतरा
14 आईपीएस प्रवीण नायक नूनावत, एसपी डीडवाना-कुचमान
15. आईपीएस सागर, एसपी सांचोर
इन आईपीएस का भी तबादला
आईपीएस भूपेंद्र साहू को आईजी जेल, आईपीएस दीपक भार्गव को उप महानिरीक्षक एसीबी जयपुर, आईपीएस शैलेंद्र सिंह इंदौरिया को पुलिस उपायुक्त मुख्यायल जयपुर, आईपीएस देशमुख परिस अनिल को सीकर एसपी, विकास शर्मा को श्रीगंगानगर एसपी, करण शर्मा को भिवाड़ी एसपी पद पर लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications