Sukhdev Singh Gogamedi: नवीन शेखावत आया था सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या करने, राजपूत कर रहे एनकाउंटर की मांग
Sukhdev Singh Gogamedi Ko Kisne Mara? श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या करने वालों में शामिल एक बदमाश तो राजपूत समाज से ही था। हालांकि क्रॉस फायरिंग में वह बदमाश मौत के घाट उतारा जा चुका है। शेष दो बदमाशों की तलाश अभी जारी है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का शव अभी जयपुर के मेट्रो मॉस अस्पताल में ही रखा हुआ है।
जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज ने बताया कि श्याम नगर पुलिस थाना इलाके में दाना पानी रेस्टोरेंट के पीछे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का घर है। यहां पर मंगलवार दोपहर को तीन लोग उनसे मिलने आए थे।

तीनों ने गार्ड से बोला कि वे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से मिलना चाहते हैं। गार्ड को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की इजाजत मिलने पर उसने उन अज्ञात 3 लोगों को मिलने के लिए अदंर भेज दिया। वे गोगामेड़ी से करीब 10 मिनट तक बातचीत करते रहे। फिर अचानक से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
Recommended Video
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके गार्ड को भी गोली लगी है। उसे आईसीयू में भर्ती करवाना है। जवाबी फायर में तीन हमलावरों में से एक हमलावर की भी मौत हो गई।
जिस हमलावर की मौत हुई है, उसकी शिनाख्त शाहपुरा के नवीन सिंह शेखावत के रूप में हुई है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का आरोपी नवीन सिंह शेखावत जयपुर में रहता था। यहां कपड़े की दुकान चलाता था।हमलावरों के साथ आया नवीन सिंह शेखावत पहले सुखदेव सिंह गोगामेडी का गनमैन रह चुका था। गोगामेड़ी ने हमलावरों को नाश्ता भी करवाया था। गोगामेड़ी को पहली गोली मारने के साथ हमलावरों ने नवीन को भी गोली मार दी थी
उधर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे रोहित गोदारा के नाम से फेसबुक पोस्ट में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। सुखदेव सिंह को मारने की वजह यह बताई गई कि वह उनके दुश्मनों का सहयोग करते थे।
राजपूत समाज में आक्रोश
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद राजस्थान में उनके समर्थक और राजपूत समाज के लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। जयपुर, चूरू, बाड़मेर व जोधपुर समेत कई जगहों पर सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में धरना-प्रदर्शन हुए हैं। लोगों ने दोनों आरोपियों के एनकाउंटर की भी मांग की।











Click it and Unblock the Notifications