Sukhdev Singh Gogamedi: लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को क्‍यों मारा? सामने आई असली वजह

Sukhdev Singh Gogamedi vs Rohit Godara Lawrence gang: श्री राष्‍ट्रीय राजपूत सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में गोली हत्‍या किए जाने की जिम्‍मेदारी लॉरेंस गैंग के गुर्गे रोहित गोदारा कपूरसरिया ने ली है। गोदारा ने फेसबुक पोस्‍ट में हत्‍या की वजह भी बताई है।

रोहित गोदारा कपूरीसर के नाम की आईडी से पोस्‍ट में लिखा गया कि 'राम-राम सभी भाइयों को मैं रोहित गोदारा कपूरीसर, गोल्‍डी बरार, भाइयों आज यह जो सुखदेव गोगामेड़ी की हत्‍या हुई है। इसकी संपूर्ण जिम्‍मेदारी हम लेते हैं। यह हत्‍या हमने करवाई है। भाइयों में आपको बताना चाहता हूं कि यह हमारे दुश्‍मनों से करने का काम करता था। और यही बात हमारे दुश्‍मनों की तो वह अपने घर की चौखट पर अपनी अर्थी तैयार रखें। जल्‍दी उनसे भी मुलाकात होगी'

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Jaipur
बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्‍यक्ष थे। 5 दिसंबर 2023 को जयपुर के श्‍यामनगर पुलिस थाना इलाके के जनपथ में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी अपने घर पर थे। दोपहर एक बजकर 21 मिनट पर दो युवक आए और कमरे में सोफे पर बैठे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे गोगामेड़ी की मौत हो गई।

उललेखनीय है कि सुखदेव सिंह गोगामड़ी के पूर्वज राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले के गांव धमोरा के रहने वाले थे। कई दशक से परिवार हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी में रहता है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने साल 2013 में करणी सेना ज्‍वाइन की थी। करणी सेना की स्‍थापना लोकेंद्र सिंह कालवी ने की थी। संगनात्‍मक विवाद होने पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी करणी सेना से अलग होकर श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना नाम से अलग संगठन बना लिया था।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी शेखावत राजपूत फैमिली से ताल्‍लक रखते थे। ये राजपूत समुदाय और हिंदू समुदाय से जुड़े मुद्दे उठाते रहते हैं। फिल्‍म पद्मावती में राजपूतों के चरित्र का गलत चित्रण को लेकर साल 2018 में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के नेतृत्व में करणी सेना ने देशभर में प्रदर्शन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+