राजस्थान सरकार की सुजस एप डाउनलोग करने के लिए जिला कलेक्ट्रेट में लगाई स्टैंडी, जयपुर कलेक्टर ने डाउनलोड की एप

राजस्थान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सुजस एप को आमजन तक पहुंचाने के लिए जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में स्कैनर कोड लगाया गया है। जयपुर जिला कलेक्टर ने आमजन से सुजस एप डाउनलोड करने की अपील की है।

जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी और लोक कल्याणकारी फैसलों की एकीकृत जानकारी के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया सुजस एप कारगर और बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। जिला कलेक्टर राजपुरोहित ने शुक्रवार को जयपुर कलक्ट्रेट के स्वागत कक्ष में लगी सूजस स्टैंडी से क्यूआर कोड स्कैन कर अपने मोबाइल में सुजस एप डाउनलोड किया। साथ ही आमजन से इस एप को प्लेस्टोर के माध्यम से अपने मोबाइल में डाउनलोड करने की अपील की।

ashok gehlot

आमजन के लिए उपयोगी है सुजस एप

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रतिदिन जारी किये जाने वाले ई-बुलेटिन, वीडियो बुलेटिन, सुजस आवाज (न्यूज पॉडकास्ट) के साथ-साथ विभाग द्वारा प्रकाशित किये जाने वाले विज्ञापन, पोस्टर, सुजस मासिक पत्रिका, जिला दर्शन एवं अन्य संदर्भ सामग्री भी इस एप पर उपलब्ध है। सुजस एप में सोशल मीडिया के सभी लिंक जैसे डीआईपीआर, मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्थान सरकार को भी इस एप पर देखा जा सकता है। विभाग द्वारा जारी सजावटी व सभी विज्ञापन, सभी प्रकाशन, जिला दर्शन पुस्तिका, मासिक सुजस मैग्जीन भी इस एप पर उपलब्ध हैं।

ashok gehlot

सूजस एप का आमजन में क्रेज

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सुजस मोबाइल एप के प्रति लोगों में जबरदस्त रुझान दिखाई दे रहा है। प्रदेश में अब तक इस एप को लाखों लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय द्वारा जयपुर कलक्ट्रेट परिसर के स्वागत कक्ष में सूजस एप की दो स्टैंडी लगाई गई है। जिस पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैनकर रोजाना हजारों आगंतुक सुजस एप मोबाइल में डाउनलोड कर रहे हैं।

prakash rajpurohit

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+