रामप्रसाद मीणा केस में मंत्री महेश जोशी के इस्‍तीफे व वसुंधरा सरकार के भ्रष्टाचार पर क्‍या बोले सचिन पायलट?

जयपुर में रामप्रसाद मीणा ने खुदकुशी कर ली थी। जान देने से पहले उसने राजस्‍थान सरकार में मंत्री महेश जोशी पर गंभीर आरोप लगे। इस्‍तीफे की मांग उठ रही। इन पर मीडिया ने सचिन पायलट से भी सवाल किए।

sachin pilot

राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में रामप्रसाद मीणा सुसाइड केस में अब मंत्री महेश जोशी के इस्‍तीफे की मांग उठ रही है। इस सवाल के जवाब में पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट रामप्रसाद मीणा केस की जांच होनी चाहिए। हर किसी के अलग-अलग नैतिक मानक होते हैं। कौन इस्तीफा देता है या इस्तीफा नहीं देता है? मुख्यमंत्री किसका इस्तीफा लेते हैं या नहीं लेते हैं, यह इस पर निर्भर करता है। मामले की गहन जांच होनी चाहिए और अगर कोई दोषी है तो कार्रवाई की जानी चाहिए।

इसी दौरान सचिन पायलट ने कहा कि 'जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई थी तब हमने कहा था कि वसुंधरा राजे की सरकार में जो भ्रष्टाचार हुआ था। उसे हम सामने लाएंगे। इसी लिए लोगों ने हमें वोट दिए थे। अब राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में बहुत कम समय रह गया है। कार्रवाई करनी चाहिए। अगर हम वसुंधरा सरकार में जो भ्रष्टाचार हुआ उस पर कार्रवाई नहीं करेंगे तो ये ग़लत होगा।

उल्‍लेखनीय है कि रामप्रसाद मीणा ने जमीन पर मकान नहीं बनाने दिए जाने पर जान दे दी थी। परिजनों ने शव रखकर छह दिन तक धरना दिया। छठे दिन भाजपा नेता डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की मौजूदगी में प्रशासन से वार्ता हुई, जिसमें आठ मांगों पर सहमति के बाद शनिवार शाम को धरना समाप्‍त कर दिया गया था।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+