सांसद Hanuman Beniwal पर हमले के बाद डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कही यह बात, VIDEO
जयपुर।

राजनीतिक दुश्मनी को व्यक्तिगत दुश्मनी में बदलना दुर्भाग्यपूर्ण-पायलट
इस तरह के मामलों से बचने के लिए न केवल पुलिस और प्रशासन को विशेष जिम्मेदारी बल्कि अधिक सतर्कता से कार्य करने की जरूरत है। डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने यह भी कहा कि राजनीतिक दुश्मनी को व्यक्तिगत दुश्मनी में बदलना दुर्भाग्यपूर्ण है। हनुूमान बेनीवाल पर हमले के मामले के दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि गुरुवार को सांसद हनुमान बेनीवाल बाड़मेर जिला कलेक्टर के बाहर किसानों के समर्थन सभा को सम्बोधित कर रहे थे।

बेनीवाल को मंच से नीचे गिराने का प्रयास
इसी दौरान एक युवक सभा के मंच पर पहुंचा और हनुमान बेनीवाल की गिरेबान पकड़ ली और उन्हें नीचे गिराने की कोशिश की। हमला करने वाले युवक का नाम खरथाराम बताया जा रहा है। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि खरथाराम के हाथ में चाकू भी था। बेनीवाल के समर्थकों ने खरथाराम को मौके पर पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर डाली। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने खरथाराम को भीड़ से छुड़वा कर अपनी हिरासत में ले लिया था।

किसानों के लिए मुआवजे की मांग
बता दें कि इन दिनों राजस्थान के जिलों में टिड्डियों ने हमला कर रखा है। फसलें चौपट हो गई। किसान बर्बाद हो गए हैं। किसानों को टिड्डियों के हमले से हुए नुकसान का उचित मुआवजा समेत कई मांगों को बाड़मेर जिला कलेक्टर के बाहर गुरुवार को प्रदर्शन किया गया था, जिसमें नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी शिरकत की थी। इससे पूर्व भी एक बार बाड़मेर में ही हनुमान बेनीवाल के काफिले पर हमला हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications