जयपुर में हवाला के 2 करोड़ 61 लाख रुपए पकड़े, जानिए कौन दबाए बैठा था यह रकम?

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर से बड़ी खबर है। जयपुर की प्रतापनगर पुलिस ने शनिवार को हवाला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हवाला के 2 करोड़ 61 लाख 93 हजार रुपए पकड़े गए हैं। यह रकम कब और किसके जरिए यहां पहुंची तथा इसे आगे किस तक पहुंचाया जाना था। इस संबंध में पुलिस की विस्तृत पू​छताछ के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल रुपए जब्त कर पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुट गई।

Rs 2 crore 61 lakhs of hawala caught in Jaipur

जानकारी के अनुसार प्रतापनगर एसएचओ संजय शर्मा को मुखबिर से इत्तला मिली कि सोडाला में हवा सड़क स्थित लैंडमार्क बिल्डिंग के रूबी अपार्टमेंट में हवाला के कारोबार से जुड़ी रकम रखी गई है। यह फ्लैट किसी अमित जैन का बताया जा रहा है।

Rs 2 crore 61 lakhs of hawala caught in Jaipur

मुखबिर की सूचना पर प्रतापनगर व सोडला एसएचओ ने रूबी अपार्टमेन्ट के रूम नंबर 401 में दबिश दी तो वहां पर 2 करोड़ 61 लाख 93 हजार रुपए मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। साथ ही मौके से करीब 100 करोड़ से ऊपर के लेन-देन का हिसाब भी मिला है। इतनी बड़ी रकम पकड़े जाने पर पुलिस के साथ-साथ ईडी व आयकर विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+