भीलवाड़ा में रोड एक्सीडेंट में 13 की मौत, 40 घायल
भीलवाडा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बुधवार देर एक दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में 13 लोगों की मौत हो गई वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह हादसा तब हुआ जब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ओर मिनी ट्रक के बीच सामने से टक्कर हुई।

हादसे में मिनी ट्रक के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार लोगों में कुछ ने मौके पर तो कुछ ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है।
यह हादसा भीम मार्ग पर मावला चौराहे पर हुआ। ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार थे। इनमें से अधिकांश एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों वाहनों की इस टक्क्र के बाद में कई शव सड़क पर इधर-उधर पड़े नजर आये। अब भी करीब आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर है।












Click it and Unblock the Notifications