कृषि कानूनों के विरोध में RLP ने भी छोड़ा NDA का साथ, अकाली दल व शिवसेना की राह पर चले हनुमान बेनीवाल

कृषि कानूनों के विरोध में अब आरएलपी ने भी छोड़ा एनडीए का साथ, अकाली दल व शिवसेना की राह पर चले हनुमान बेनीवाल

जयपुर। कृषि कानूनों के विरोध में एनडीए से उसके सहयोगी दलों का साथ छूटता जा रहा है। राजस्थान से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) भी अकाली दल और शिवसेना की राह पर चल पड़ी है। आरएलपी (RLP) के सुप्रीमो व राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने एनडीए का साथ छोड़ने का ऐलान किया है।

Recommended Video

      Farmers Protests: Farm Laws के खिलाफ NDA में एक और टूट, RLP ने भी छोड़ा साथ | वनइंडिया हिंदी
      RLP also ends alliance with NDA in protest against agricultural laws

      मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को सम्बोधित करते हुए हनुमान बेनीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी बिल वापस नहीं ले रही है। इसलिए उनकी पार्टी आरएलपी एनडीए में नहीं रहेगी। वे एनडीए से आरएलपी का गठबंधन तोड़ने का ऐलान करते हैं।

      बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में एनडीए (NDA) के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल पिछले कई दिन से बागी तेवर अपना रखे थे। पिछले दिनों उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को इस संबंध में खत भी लिखा था। इसके अलावा यह भी कहा था कि संसद में बिल पेश हुए तब अगर बेनीवाल वहां होते तो वे इनका उसी वक्त विरोध करते।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+