स्टेनोग्राफर भर्ती के संशोधित रिजल्ट में खोई नौकरी तो 2 बहनों के इकलौते भाई ने दी जान, पढ़ें आखिरी मैसेज

जयपुर, 31 अक्टूबर। लगी लगाई सरकारी नौकरी छूटने पर दो बहनों के इकलौते भाई ने जान दे दी। उसने अपना आखिरी मैसेज बहन को भेजा, जिसे पढ़कर कोई अपने आंसू नहीं रोक पाया। मृतक देव नारायण महावर जयपुर के गणगौर बाजार का रहने वाला था। उसका शव शुक्रवार सुबह दौसा के पास रेल पटरियों के पास पड़ा मिला है।

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर परीक्षा पास कर ली

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर परीक्षा पास कर ली

बता दें कि देव नारायण महावर ने राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर परीक्षा पास कर ली। सरकारी नौकरी लगने पर पूरा महावर परिवार काफी खुश था। जल्द ही ज्वाइनिंग मिलने वाली थी। सूरज महावर ने बताया कि राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनाग्राफर भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी किया गया, जिसमें देव नारायण मेरिट लिस्ट से बाहर कर दिया। इसके बाद से वह तनाव में था।

परिजन उसका इंतजार कर रहे थे

परिजन उसका इंतजार कर रहे थे

रात को वह बिना बताए घर से चला गया। परिजन उसका इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे देवनारायण के फोन से किसी अनजान ने फोन किया और बताया कि उसका फोन, गाड़ी की चाबी, पर्स, दौसा के पास वेल्स रेलवे स्टेशन पर मिला है।

बहन को भेजा आखिरी मैसेज

बहन को भेजा आखिरी मैसेज

मीडिया से बातचीत में पता चला कि देव नारायण ने गुरुवार रात साढ़े दस बजे अपनी बहन को मैसेज कर लिखा कि 'एक मीडिल क्लास फैमिली के लिए सरकारी नौकरी लगना बड़ी बात है। मैंने बहुत तैयारी की स्टेनो की। उसके बाद रिजल्ट आया तो मुझसे ज्यादा मेरी फैमिली खुश थी। मुझे जो भी मिलता था। सुबह बोलते थे कि तेरी तो जॉब लग गई। चलो अच्छा हुआ। लेकिन अब लोग मजाक उड़ाएंगे। किसी को क्या शक्ल दिखाउंगा।'

हाइकोर्ट स्टेनोग्राफी की परीक्षा में 434 पदों पर

हाइकोर्ट स्टेनोग्राफी की परीक्षा में 434 पदों पर

बताया जा रहा है कि हाइकोर्ट स्टेनोग्राफी की परीक्षा में 434 पदों पर भर्ती होनी है। परीक्षा के रिजल्ट के बाद कई स्टूडेंट्स ने हाइकोर्ट को ज्ञापन दिया और याचिका दायर की। वहीं हाईकोर्ट भर्ती प्रकोष्ठ ने कहा कि सॉफ्टवेयर की गलती से रिजल्ट सही नही आया। इसलिए इसके बाद प्रशासन ने नया रिजल्ट निकाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+