Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जयपुर से लापता हुईं सगी बहनें 56 दिन बाद इस हाल में मिली, सक्सेस पाने के लिए छोड़ा था घर

जयपुर, 31 मार्च। राजस्थान की राजधानी जयपुर के करतारपुरा के स्कूल से लापता हुई दो सगी बहनें 56 दिन बाद मिल गई है। दोनों बहन भावना और रमा कंवर बुधवार को लखनऊ के गुडंबा इलाके में मिलीं। बच्चियों से पूछताछ में सामने आया है कि सक्सेसफुल बिजनेसपर्सन बनने के लिए उन्होंने घर छोड़ा था।

ट्रेन से लखनऊ पहुंच गईं

ट्रेन से लखनऊ पहुंच गईं

दरअसल, 3 फरवरी 2022 को पिता एडवोकेट अवधेश कुमार ने दोनों बच्चियों को स्कूल छोड़ा था। जहां से बीमार होने का बहाना करके दोनों स्कूल से निकलीं और मोबाइल स्विच ऑफ कर ट्रेन से लखनऊ पहुंच गईं।

32 अफसरों की टीम बनाई थी

32 अफसरों की टीम बनाई थी

इन बच्चियों की तलाश न करने का आरोप लगाते हुए वकीलों ने 21 मार्च को हाईकोर्ट के सामने और कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रदर्शन किया था। मामला विधानसभा में उठने के बाद लापता बहनाें की तलाश के लिए डीजीपी एमएल लाठर ने एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा के नेतृत्व में 32 अफसरों की टीम बनाई थी।

दोनों बहनें 4 दिन पीजी में रहीं

दोनों बहनें 4 दिन पीजी में रहीं

जयपुर से उन्हें कहां जाना है, यह तय करने के लिए बच्चियों ने तमिलनाडु, मुंबई और लखनऊ की पर्ची डाली थी। लखनऊ की पर्ची निकलने पर वहां के लिए रवाना हो गईं। ट्रेन से बिना टिकट लखनऊ पहुंचीं। दोनों बहनें 4 दिन पीजी में रहीं। फिर जॉब ढूंढा और कंपनी के फ्लैट में रहने लगीं। लखनऊ में ऑटो वाले के मोबाइल से जयपुर में रह रही अपनी टीचर को फोन किया और दादी की बीमारी के बारे में बताकर 30 हजार रुपए मांगे।

ट्रेस होने की भनक लगी तो मोबाइल फेंक दिया

जब ट्रेस होने की भनक लगी तो मोबाइल फेंक दिया। ऑटो वाले का नंबर ट्रेस होने के बाद पुलिस लखनऊ पहुंच गई। लखनऊ स्टेशन के पास उनके ऑटो में बैठने और एक पीजी में जाने की फुटेज मिलीं। 21 मार्च को गुडंबा इलाके में सीसीटीवी फुटेज आया। इसमें बच्ची एक पेस्ट कंट्रोल प्रोडक्ट की मार्केटिंग करती दिखीं। बच्चियों की तलाश के लिए एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा के पेज पर अपील पोस्ट की गई। इस पर वॉट्सऐप नंबर पर क्लिक करते ही बच्चियों की फोटो और जानकारी यूजर के नंबर पर ऑटोमैटिक चली जाती थी।

200 पुलिसकर्मी 72 घंटे तक लगे रहे

200 पुलिसकर्मी 72 घंटे तक लगे रहे

जयपुर डीसीपी साउथ मृदुल कच्छावा ने बताया कि सर्च ऑपरेशन में जयपुर और लखनऊ के 200 पुलिसकर्मी 72 घंटे तक लगे रहे। मार्केटिंग कंपनी का ऑफिस तलाश कर बच्चियों को ढूंढ निकाला। दोनों कंपनी के फ्लैट में ही रह रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+