Mamta Yadav: रिश्वत को भगवान का चढ़ावा मानने वाली RAS अफसर ममता यादव फिर चर्चा में क्यों?
RAS Mamta Yadav Rajasthan: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने भ्रट अफसरों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। आरएएस अधिकारी ममता यादव समेत तीन अधिकारियों के खिलाफ राजस्थान सरकार ने अभियोजन की मंजूरी दी है।
ये तीनों अधिकारी राजस्थान में घूस लेते पकड़े गए थे। अब इन खिलाफ अभियोजन चलेगा, जो एक से तीनवर्ष तक लंबित चल रहे थे। राजस्थान सरकार ने इनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई को सही माना है।

ममता यादव, उपायुक्त जेडीए जयपुर
फरवरी 20222 में एसीबी की टीम ने जयपुर विकास प्राधिकरण के जोन-4 कार्यालय में छापा मारकर उपायुक्त ममता यादव को एक लाख दस हजार की घूस लेते अरेस्ट किया था।
तब राजस्थान सरकार ने आरएएस अफसर ममता यादव को सस्पेंड तो कर दिया था, मगर अभियोजन की मंजूरी नहीं दी। तब एक राज्यमंत्री ने ममता यादव के खिलाफ अभियोजन की मनाही के लिए सरकार को पत्र भी लिखा था।
पट्टा बनाने के लिए रिश्वत लेते पकड़े जाने पर ममता यादव ने कहा कि परिवादी खुद रिश्वत देने आया था। मंदिर में चढ़ावा देने आते हैं, तो कौन मना करता है?
परिवादी सिद्धार्थ नगर निवासी अरूण चौधरी ने एसीबी में शिकायत दी थी। जिसके अनुसार सिद्धार्थ नगर में एक व्यावसायिक और एक आवासीय भूखंड का जेडीए पट्टा बनवाना था। इसके अलावा दो व्यावसायिक पट्टे परिवादी के दो दोस्तों के थे। जबकि 9 आवासीय पट्टे स्थनीय लोगों के थे। इन सभी 13 पट्टे जारी करने के बदले में जोन 4 कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी 15 लाख रुपए रिश्वत मांग रहे थे। परिवादी ने खुद और दोस्तों के पट्टों की बात की तो 6.50 लाख रुपए में सौदा तय किया।
पर्वत दान चारण, 25 हजार की घूस ली
उदयपुर में तैनात एग्रीक्लचर अधिकारी पर्वन दान चारण को 25 हजार की रिश्वत लेते राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने 8 जून 2023 को पकड़ा था।
पर्वत दान चारण के साथ विभाग के उप निदेशक उद्यान लक्ष्मी कंवर राठौड़ की भी गिरफ्तारी की गई थीं। पर्वत दान के खिलाफ अक्टूबर 2023 से अभियोजन की मंजूरी लंबित चल रही थी।
डॉ. अनिल गुप्ता, दो हजार की घूस ली
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के जिले भरतपुर में एसीबी ने जिला अस्पताल आरबीएम के डॉ.अनिल गुप्ता को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते 8 अगस्त 2021 को रंगे हाथ अरेस्ट किया था।












Click it and Unblock the Notifications