Ram Mandir Inauguration: विदेशों में दिखी सनातन धर्म की झलक, राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर राममयी हुए भारतवंशी
Ram Mandir Inauguration: राम नाम की महत्ता अब भारत तक ही सिमित नहीं रह गई है। बल्कि दुनिया भर में राम नाम की धूम है। इसकी बानगी 22 जनवरी को देखने को मिली। जब अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी। उस ऐतिहासिक क्षण का जश्न भारत में ही नहीं। दुनिया भर में मनाया जा रहा था। विदेश में बसे भारतीयों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जश्न जोर-शोर से मनाया। उनके इस कार्यक्रम में कई विदेशी लोग भी शामिल हुए। दुनिया भर के कई मंदिरों और घरों में लोगों ने रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा पर अनेक कार्यक्रम किया।
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव पर रूस के मॉस्को, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा, सिडनी ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, इथोपिया, मलेशिया, फिनलैंड और ग्रीस में भारतवंशी और भारत से जुड़ी संस्थाओं ने अलग-अलग कार्यक्रम किए। इस दौरान लोगों ने पूजा-पाठ कर रामलला की आरती की।

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दुनियाभर में सनातन धर्म की झलक देखने को मिली। लोग राममयी होकर भक्ति भाव में लग रहे। दुनिया भर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के वीडियो वायरल हो रहे हैं। विदेश में महोत्सव को लेकर किए गए कार्यक्रमों के वीडियो भी भारत में सोशल मीडिया पर वायरल है।












Click it and Unblock the Notifications