बजरी माफिया पर 22 माह से नहीं हुई कार्रवाई, 8 बार हुए राजस्थान पुलिस पर हमले-MLA राजेंद्र राठौड़

जयपुर। राजस्थान में चूरू से विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने अशोक गहलोत सरकार पर बजरी माफिया को लेकर निशाना साधा है। राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि सितंबर में राजस्थान में बेखौफ खनन माफिया ने पुलिस पर एक के बाद एक 8 बार जानलेवा हमले किए हैं। राजस्थान में खनन माफियाओं का सिंडीकेट अब प्रभावी व बेखौफ होने से पुलिस भी खनन माफिया के सामने लाचार और भयभीत नजर आने लगी है।

Rajendra Rathore alleges that gravel mafia has not taken action for 22 months

Recommended Video

    Rajasthan में बजरी माफियाओं का आतंक, BJP ने Gehlot सरकार पर लगाया ये बड़ा आरोप | वनइंडिया हिंदी

    राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि खनन माफिया के इशारे पर काम नहीं करने वाले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पर सरेआम हमले होना आम बात हो गई है। उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने 22 महीने में बजरी माफिया को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की है।

    बजरी के विकल्प के लिए एमसैण्ड बनाने के लिए भी अब तक कोई नई नीति नहीं आई है। बनास नदी से लेकर हरियाणा व पाक-बॉर्डर तक सरेआम अवैध खनन हो रहा है। अवैध बजरी खनन माफियों को उच्च पदस्थ अधिकारियों का खुला संरक्षण मिला हुआ है,जिससे जयपुर में प्रतिदिन टोंक व सवाई माधोपुर से 800 से 1200 ट्रकों तक अवैध बजरी और चेजा पत्थर के ओवरलोड ट्रक-ट्रोले दर्जनों को संख्या में आ रहे हैं।

    यहां तक कि पुलिस थानों की नाक के नीचे से भी ये अवैध वाहन सरेआम गुजर रहे हैं। राजेंद्र राठौड़ ने राज्य क्राइम ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न थानों में इस वर्ष 31 जुलाई तक के आंकड़े अपराध की स्थिति को बयां कर रहे है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+