पंचायती राज चुनाव 2020 : राजस्थान में जिला प्रमुखों के आरक्षण की लॉटरी निकाली, देखें पूरी लिस्ट
जयपुर। राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2020 में प्रस्तावित हैं। चुनावों को नेताओं और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को जिला प्रमुख पद चुनाव लड़ने वालों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। राजस्थान में जिला प्रमुख की 17 सीटों पर सामान्य वर्ग के जिला प्रमुख चुने जाएंगे। इसके अलावा 6 एससी, 5 एसटी और 5 सीटों ओबीसी के लिए आरक्षित हुई हैं। 33 में से 16 जिला प्रमुख के पद महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं।

लॉटरी में एससी वर्ग की तीन महिला, एसटी वर्ग की दो महिला, ओबीसी की दो महिला और सामान्य वर्ग में नौ महिलाओं के लिए जिला प्रमुख पद की सीट आरक्षित की गई हैं। जयपुर, जोधपुर और उदयपुर जिलों के प्रमुख सामान्य महिला वर्ग से चुनी जाएंगी।
लॉटरी में चूरू, हनुमानगढ़ और करौली जिला प्रमुख का पद अनुसूचित जाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसी प्रकार बांसवाड़ा, जालौर और प्रतापगढ़ जिला प्रमुख का पद अनुसूचित जन के लिए आरक्षित हुआ है। भीलवाड़ा और डूंगरपुर जिला प्रमुख का पद अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुआ है।
दो जिलों में बनेंगे ओबीसी के प्रमुख
अलवर और दौसा
तीन जिलों में प्रमुख बनेंगी ओबीसी वर्ग की महिला
झालावाड़, झुंझुनूं और राजसमंद
तीन जिलों में बनेंगे एसटी वर्ग के प्रमुख
बांसवाड़ा, जालौर और प्रतापगढ़
नौ जिलों में सामान्य वर्ग के होंगे प्रमुख
अजमेर, बाड़मेर, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, नागौर, सवाईमाधोपुर और सिरोही
आठ जिलों में सामान्य वर्ग की महिला होंगी प्रमुख
बारां, धौलपुर, जयपुर, जोधपुर, पाली, सीकर, टोंक और उदयपुर
दो जिलों में प्रमुख होंगी एसटी वर्ग की महिला
भीलवाड़ा और डूंगरपुर
तीन जिलों में एससी वर्ग का होगा प्रमुख
बीकानेर, गंगानगर और कोटा
तीन जिलों में एससी वर्ग की महिला होंगी प्रमुख
चूरू, हनुमानगढ़ और करौली












Click it and Unblock the Notifications