राजस्थान : चलती बाइक पर सवार युवक कर रहे थे इंस्टाग्राम LIVE, दूसरी बाइक से टक्कर में 2 की मौत
पाली, 1 सितम्बर। राजस्थान के पाली जिले में अजीब मामला सामने आया है। तीन युवक चलती मोटरसाइकिल पर इंस्टाग्राम पर लाइव कर रहे थे। इसी दौरान एक्सीडेंट हो गया और उसमें दो युवकों की मौत हो गई। तीसरा युवक घायल है, जिसे पाली जिले के सुमेरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मीडिया से बातचीत में तखतगढ़ थाने के एएसआई शेषाराम ने बताया कि हादसे में जालोर जिले के अगवरी हाल तखतगढ़ कस्बे के महावीर बस्ती निवासी 25 वर्षीय राहुल पुत्र ईश्वरलाल जीनगर एवं तखतगढ़ कस्बे के खेड़ावास मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय पुखराज पुत्र भंवरलाल रावल की मौत हो गई। जबकि कस्बे के बंदारा गली मेघवालों का वास निवासी रामाराम पुत्र कुयाराम मेघवाल, खेड़ावास निवासी रूपाराम पुत्र कालूराम भील व कस्बे के मस्जिद गली निवासी हरीश पुत्र कन्हैयालाल माली घायल हो गए।
हरीश बाइक पर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए जाते समय इंस्टाग्राम पर लाइव कर रहा था। इस दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। इसी दौरान उसका बाइक से ध्यान भटका और हादसा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications