Watch: राजस्थान में आसमां से बरस रही आग, तापमान 45 डिग्री पार, इन जगहों पर लू का अलर्ट
Heat Wave Alert Rajasthan: राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। धोरे तप रहे हैं। लू के थपेड़ों से हर कोई परेशान है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच गया है।
आने वाले दिनों में तापमान और भी बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। फिलहाल दो-तीन दिन तक भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलती दिख रही।

राजस्थान की जयपुर में स्थित मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि प्रदेश में पिछले 2-3 दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो अन्य जिलों की तुलना में सबसे ज्यादा है।
बाड़मेर के अलावा जयपुर, जैसलमेर और गंगानगर में भी गर्मी परेशान कर रही है। यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले 24 घंटों में तापमान 1-2 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से 11-12 मई के बीच पश्चिमी विक्षोभ के मद्देनजर कुछ जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके सक्रिय होने से 10 मई की शाम को कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है, जिसके प्रभाव से 10-11 मई से तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। अगले 2-3 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, यानी 10-13 मई तक आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Recommended Video
पूर्व राजस्थान के जयपुर व भरतपुर संभाग में भी आसमां से आग बरस रही है। शेखावाटी, बीकानेर व भरतपुर के आस-पास के इलाके में तीन दिन तक कई स्थानों पर लू चलने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications