ड्राइवर सीट पर बैठी महिला बोलीं-'यह सीट मैंने रोकी है, आप पीछे बैठकर चला लो बस', देखें वायरल वीडियो
जयपुर। बस में यात्रियों के बीच सीट को लेकर अक्सर झिक-झिक होती रहती है। कोई नई बात नहीं है। नई बात तो आज हम बता रहे हैं आपको। यहां एक महिला ने चालक वाली सीट ही रोक ली। उसने चालक सीट पर ऐसा कब्जा जमाया कि लाख समझाने के बावजूद सीट छोड़ने को तैयार नहीं हुई।
Recommended Video

इसमें सबसे मजेदार बात तो यह है कि इस महिला यात्री ने चालक को बस में किसी दूसरी सीट पर बैठकर बस चलाने तक की नसीहत दे डाली। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इसे वीडियो में चालक और महिला यात्री के बीच मजेदार संवाद होता है, जो राजस्थान की भाषा है। हालांकि वीडियो राजस्थान में कहां का इसका पता नहीं चल पाया है। वीडियो में सोशल प्लेटफार्म पर खूब शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो किसी शूटिंग का हिस्सा भी बताया जा रहा है।

4 मिनट 21 सेकंड का वीडियो वायरल
4 मिनट 21 सेकंड के इस वीडियो में राजस्थानी में वेशभूषा में यह महिला यात्री बस में चालक सीट पर बैठी नजर आ रही है जबकि चालक नीचे खड़ा है। वह बस चलाने के लिए अपनी सीट पर बैठने का प्रयास करता है। इसी दौरान चालक और महिला के बीच मारवाड़ी संवाद होता है। इस दौरान लोग पूरे मजेदार घटनाक्रम का वीडियो बनाते रहे।

चालक और महिला यात्री के बीच संवाद
चालक-यह सीट मेरी है। आप यहां से उठो। मैं बस कैसे चला पाउंगा। आपका दिमाग खराब हो गया क्या?
महिला-मुझे नहीं पता। मैंने तो यही सीट रोकी है। आप पीछे बैठकर चला लो गाड़ी। पीछे बैठकर भी चलाई जा सकती है।
चालक-मुर्ख ही हो क्या?
महिला- आप जुबान संभाल के बात करो। ऐसे कैसे मुर्ख कह रहे हो।
चालक- पहली बार बस में बैठी हो क्या?
महिला-पहली बार कैसे बैठी हूं। हमारे तो काम ही बसों का है। मेरे ससुराल में दस बस खड़ी हैं।
चालक- आपके ससुराल में बसें ऐसे ही कोई पत्थरों पर खड़ी होगी।
महिला-पत्थरों पर क्यों? वो तो चक्का पर खड़ी। मोटे-मोटे चक्का पर।
चालक- औरत हो। अब औरत को मैं क्या कहूं?
महिला-औरत हूं तो क्या हुआ। औरत को कम मत समझो। किराया देकर इस सीट पर बैठी हूं।
चालक-किराया दिया किसको को अभी तो बस में बैठी हो। मैंने बस चलाई भी नहीं।
महिला-हां तो बैठी तो किराया भी दूंगी।
पहली महिला से बस में अन्य सीट पर बैठी दूसरी महिला पूछती है। -क्या हुआ?
पहली महिला-होना क्या था। मैं यह सीट रोककर बैठी हूं। चालक यहां से उठा रहे हैं।
चालक दूसरी महिला से-ये मेरी सीट से उतर नहीं रही है। मैं बस कैसे चला पाउंगा।
दूसरी महिला-आपको बस ही तो चलानी है। बस में और भी कई सीट पड़ी हैं पीछे। उन पर बैठकर चला लो।
चालक-अब आपको भी कैसे समझाउं। बस पीछे वाली सीट पर बैठने से नहीं चलाई जा सकती।
पहली महिला- आगे वाली सीट पर ही लिखा हुआ नहीं है कि इसी पर बैठने से बस चलेगी। बस तो किसी भी सीट पर बैठकर चलाई जा सकती है।
चालक दूसरी महिला से-इस पहली महिला का दिमाग खराब हैं क्या?
दूसरी महिला-इसका दिमाग बिल्कुल सही है।
चालक-मुझे तो तुम दोनों एक जैसी लगती हो। तुम भी इसका पक्ष ले रही है।
दूसरी महिला-पक्ष क्यों ना लूं। यह मेरे गांव की रहने वाली है।
चालक-उठ जा इस सीट से। बस चलने का टाइम हो गया। देरी हो रही है।
दोनों महिला-हमें खुद को देरी हो रही है। आप किसी दूसरी सीट पर बैठकर जल्दी से बस चलाओ।
.....

सोशल मीडिया में चल रही सास बहू की कहानी
राजस्थान के बस स्टैण्ड पर खड़ी इस निजी बस में बैठी दोनों महिलाएं कौन इसका अभी पता नहीं चल पाया है, मगर इस वीडियो के साथ ही सोशल मीडिया में एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं सास बहू हैं। दोनों बस में सवार हुई तब काफी भीड़ थी। सास को सीट मिल गई, मगर बहू को नहीं मिली। फिर उसे चालक की सीट दिखी, जो खाली पड़ी थी। बहू जाकर उसी सीट पर बैठ गई। फिर यह मजेदार वाक्या हुआ।
-
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव?












Click it and Unblock the Notifications