Rajasthan Weather : डूंगरपुर में 36 घंटे में बरसा 3 इंच पानी, सिरोही में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा
जयपुर, 20 नवंबर। राजस्थान के मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। जयपुर, उदयपुर व कोटा समेत इनके आस-पास के जिलों में बारिश यानी मावठ हुई है। इसकी वजह से सूबे में सर्दी का असर बढ़ गया है।

मावठ के कारण कोटा, बूंदी व चित्तौड़गढ़ जिले में दिन और रात का तापमान लगभग बराबर आ गया है। शेखावाटी के चूरू, झुंझुनूं और सीकर में सर्दी का असर तेज हो गया है।
जयपुर मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में बने सिस्टम और एक पश्चिमी विक्षोभ के पास होने के कारण मौसम का मिजाज बदला है। प्रदेश में 20 नवंबर तक मौसम में बदलाव रह सकता है।
शुक्रवार को उदयपुर को 67.8 एमएए, चित्तौड़गढ़ में 21 एमएम, अजमेर 2.3 एमएम, सवाईमाधोपुर में 1 एमएम, बूंदी में सात एमएम, सिरोही में दो एमएम व कोटा में 9.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।












Click it and Unblock the Notifications