राजस्थान: वसुंधरा राजे के वीडियो ने बढ़ा दी प्रदेश की सियासी हलचल, भाजपा बना सकती है पार्टी का चेहरा

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट कर सियासी गलियारों में चर्चा बढ़ा दी है। राजस्थान में पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट कर सकती है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि मैं भगवान भरोसे हूँ। अब तक जो भी काम हुआ है। वैसे भगवान भरोसे हुआ है। भगवान ने छप्पर फाड् कर दिया है। दिल खोल कर दिया है। राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे ठीक पहले वसुंधरा राजे के इस बयान में प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ा दी है। वसुंधरा राजे ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो वायरल कर सियासी गलियारों में चर्चा बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ठीक पहले वसुंधरा राजे के इस वीडियो को लेकर प्रदेश में उनके नाम की चर्चा तेज हो गई है।

vasundhara raje

पांच साल दौड़कर भी काम करो तो पूरे नहीं होते

वीडियो में वसुंधरा राजे ने कहा कि मेरे से कोई पूछे कि ऐसा क्यों करते हो। दूसरी सरकारें तो नहीं करती तो आप आराम से चलो। मैं लोगों से कहती हूँ। देखो किसी भी सरकार का काम करवाने के लिए 5-10 साल तो दो। 5 साल का इतना शॉर्ट टर्म होता है कि दौड़-दौड़ कर भी काम करो तो उसे कंप्लीट नहीं कर सकते। हम पूरा घर सजा कर छोड़ते हैं। फिर कांग्रेस आ जाती है। उसका मजा उठाती है। जो काम हमने किए उसका फीता काटने का काम कांग्रेस करती है।

पार्टी के भीतर वसुंधरा राजे के नाम की चर्चा

राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच राजस्थान में नेतृत्व को लेकर भी वसुंधरा राजे के नाम की चर्चा है। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें एक बार फिर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना सकती है। हाल ही में वसुंधरा राजे को पार्टी के पोस्टर में जगह देने के बाद वसुंधरा खेमे की सक्रियता प्रदेश में बढ़ गई है।

vaundhara raje

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+