राजस्थान: जयपुर सहित दर्जनभर शहरों में भूकंप के तेज झटके, लोग दहशत में घरों से बाहर निकले
राजस्थान की राजधानी जयपुर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोग डर कर घरों से बाहर निकल गए। सूत्रों के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकश में माना जा रहा हैं।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए। जयपुर में भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोग डर कर घरों से बाहर निकल गए। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर भूकंप की जानकारी शेयर करना शुरू कर दिया। जयपुर निवासी व्यवसायी संजय जैन बताते हैं कि भूकंप इतना तेज था कि छत पर लगे पंखे हिलने लगे। घर में रखे बर्तन हिलने लगे। इसके साथ ही मैं परिवार के साथ घर से बाहर निकल आया। लोगों में भूकंप के बाद दहशत का माहौल है। जयपुर में भूकंप की तीव्रता की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। लेकिन दिल्ली के साथ ही हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राजस्थान में चूरू, झुंझुनू, सीकर, अलवर, अजमेर, भरतपुर, बहरोड़, कोटपूतली, पुष्कर, नागौर, हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, जोधपुर सहित कई जगहों में झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार लोगों ने लंबे समय तक झटके महसूस किए। मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकश में माना जा रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications