राजस्थान: प्रतापगढ़ में पीपलखूंट हाइलेवल कैनाल के लिए 2000 करोड़ रूपए स्वीकृत, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़ में ‘पीपलखूंट हाइलेवल कैनाल' के निर्माण के लिए 2000 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़ जिले में 'पीपलखूंट हाइलेवल कैनाल' के निर्माण के लिए 2000 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इस योजना से जिले के 5000 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। 'पीपलखूंट हाइलेवल कैनाल' के तहत माही बेसिन के अधिशेष जल से प्रतापगढ़ जिले के अनकमांड क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना से जिले की पीपलखूंट तहसील के पीपलखूंट, राझड़ी चौकी, टामटिया, नालचौकी, नालदा, केलामेला, बोरी, महूड़ीखेड़ा, मोरवानिया, ठेचला, सोबनिया, जेथलिया आदि गांव लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से 3.72 टीएमसी अतिरिक्त सिंचाई जल उपलब्ध होने से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा तथा क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने पूर्व में 'पीपलखूंट हाइलेवल कैनाल' के निर्माण की बजट घोषणा की थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह स्वीकृति दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+