राजस्थान: प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से रबी की फसल को नुकसान, सीएम गहलोत ने दिए गिरदावरी के निर्देश
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के आंकलन के लिए गिरदावरी के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से रबी की फसल को नुकसान हुआ है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के कई हिस्सों में बुधवार को हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आंकलन के लिए विशेष गिरदावरी के निर्देश दिए हैं। गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार फसल खराबा होने की स्थिति में किसानों का हरसंभव सहयोग करेगी। प्रदेश में ओलावृष्टि, तेज हवाएं और बेमौसम बारिश से रबी की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। प्रदेश के कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद जिले में गेहूं और चने की फसलों की कटाई चल रही थी।
इन जगहों पर हुई तेज बारिश
प्रदेश में मंगलवार को कोटा, झालावाड़, चित्तौड़, राजसमंद, उदयपुर सहित कई शहरों में एक इंच तक की बारिश हुई है। राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश और ओले गिरे। जयपुर मौसम केंद्र और जल संसाधन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोटा के चेचट में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। रामगंजमंडी, कानावास, सांगोद में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरे। कोटा के अलावा डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, उदयपुर, जालौर, सिरोही, राजसमंद, बाड़मेर में भी कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ आंधी चली। राजसमंद, चित्तौड़गढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ चने जितने ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है।
सीएम गहलोत ने दिए गिरदावरी के निर्देश
बेमौसम बारिश, ओले गिरने और तेज हवाएं चलने से रबी की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। बारिश और तेज हवाओं से फसलें खेतों में बिछ गई। इससे खराबा होने की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो 2 दिन और बारिश और ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। सीएम गहलोत ने प्रभावित किसानों को मदद देने का फैसला किया है। इसी के चलते उन्होंने गिरदावरी करने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications