क्रिकेट के मैदान में भिड़े MLA-कर्मचारी, सचिन पायलट जीरो पर आउट, अशोक चांदना बेस्ट बैट्समैन चुने गए
जयपुर। राजनीति में शह-मात का खेल खेलने वाले क्रिकेट के मैदान में उतरे और न केवल जमकर चौके-छक्के लगाए बल्कि गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया, लेकिन राजनीति के ये बड़े बड़े दिग्गज खेल के मैदान में कर्मचारियों के सामने टिक नहीं पाए। दरअसल, बुधवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडिम में राजस्थान क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर विधानसभा एकादश और विधायक एकादश के बीच क्रिकेट मैच हुआ।

मुकाबले में विधायक एकादश टीम को 23 रन से पराजित किया। पहले खेलते हुए विधानसभा एकादश टीम ने 15 ओवर में 133 रन बनाए। जिसमें सोमेंद्र सिंह ने सर्वाधिक 52 रन की पारी खेली। संजय चौधरी चौदह रन और हरीश 15 रन बनाकर नाबाद रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विधायक एकादश टीम 110 रन ही बना सकी। जिसमें खेल मंत्री अशोक चांदना ने सर्वाधिक 45 रन की पारी खेली। राजकुमार शर्मा ने 6 रन, वेद प्रकाश सोलंकी ने 21 रन, समित गोदारा 7 रन, मनजीत धर्मपाल ने14 रन बनाए।

वहीं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट जीरो पर ही आउट हुआ। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और मुकेश भाकर नाबाद रहे। इस मुकाबले के मैन ऑफ द मैच सामेंद्र सिंह, वहीं खेल मंत्री अशोक चांदना बेस्ट बैट्समैन और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट बेस्ट बॉलर चुने गए।

ममता भूपेश ने दो विकेट झटके
इसी मैदान पर विधायक एकादश (महिला) बनाम चिकित्सक (महिला) के बीच भी मैच खेला गया। जिसमें पहले खेलते हुए चिकित्सक (महिला) टीम ने 10 ओवर में 70 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें गेंदबाजी का उम्दा प्रदर्शन करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने दो विकेट झटके। वहीं कृष्णा पूनिया ने एक विकेट लिया।












Click it and Unblock the Notifications