Rajasthan ConstablBharti : राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए Apply करने से पहले जान लो ये खास बातें
जयपुर, 10 नवंबर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल बनने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए अब इंतजार खत्म हो गया। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबलों के 4588 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके आवेदन आज 10 नवंबर से शुरू हो गए हैं।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2021 है। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए 9352323625 या 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।
यूं करें आवेदन
- recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- Recruitment of Constable - 2021 (RAJCOP) के दाएं तरफ एप्लाई नाउ के लिंक पर क्लिक करें।
- sso.rajasthan.gov.in का पेज खुलेगा। अगर आपका SSO ID बना है तो लॉग इन करें अगर नहीं बना तो रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर SSO ID बना लें। SSO ID जनसुविधा केंद्र व ई-मित्र कियोस्क पर भी फ्री में बनवाई जा सकती है।
- लॉग इन करने के बाद वह पद चुनें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।
- यहां बेसिक डिटेल, पर्सनल डिटेल, क्वालिफिकेशन व अनुभव एवं आइडेंटिफिकेशन एंड क्लोजर के स्टेज में डिटेल भरनी होगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य आर्थिक पिछड़ा वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग एमबीसी भर्तियों के लिए 500 रूपए आवेदन शुल्क।
sc-st सहरिया आवेदक के लिए 400 रूपए आवेदन शुल्क।
सामान्य अन्य पिछड़ा वर्ग आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग एमबीसी जिनकी वार्षिक आय डायलॉग रुपए से कम है उनके लिए 300 रूपए आवेदन शुल्क।
आयुसीमा
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिक्वायरमेंट 2021 के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच में रखी गई है।
इसके अलावा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आरक्षित वर्ग सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी आरक्षित वर्ग की महिलाओं को आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
एक्स सर्विसमैन के लिए 42 वर्ष तक की अधिकतम आयु सीमा होगी। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस वर्क के लिए 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण या उसके समकक्ष होना आवश्यक है।
सामान्य कांस्टेबल के पद हेतु अभ्यर्थी की कम से कम योग्यता /12वीं पास होनी चाहिए।
MBC और RAC के पद हेतु अभ्यर्थी के कम से कम योग्यता 10वीं पास उत्तीर्ण होनी चाहिए।
पोस्ट में ड्राइवर के पद हेतु आवेदन करने के लिए LMV या HMV लाइसेंस होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता & क्षमता, मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगी। अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी।
दो घंटे की लिखित परीक्षा में एक-एक नंबर के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों को 5 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट और महिला अभ्यर्थियों को 5 किलोमीटर की दौड़ 35 मिनट में तय करनी है। एक सर्विसमैन को 5 किलोमीटर की दौड़ 30 मिनट में पूरी करने का समय दिया जाएगा।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications