साल 2021 में राजस्थान के इन 4 DSP ने लगाया खाकी पर दाग, हीरालाल ने तो स्वीमिंग पूल में बनाई 'डर्टी पिक्चर
जयपुर, 24 दिसम्बर। 'आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय' के स्लोगन वाली राजस्थान पुलिस में ऐसे डीएसपी भी हैं, जिन्होंने साल 2021 में खाकी पर बड़ा दाग लगाया। राजस्थान पुलिस सेवा के RPS अफसरों में से किसी ने रिश्वत में अस्मत मांगी तो कोई डीएसपी राजस्थान पुलिस की ही लेडी कांस्टेबल के साथ स्वीमिंग पूल में डर्टी पिक्चर बनवाता नजर आया।

वन इंडिया हिंदी की ईयर एंडर सीरीज में आज चर्चा ऐसे ही चार पुलिस उप अधीक्षकों की जिनकी वजह से राजस्थान पुलिस को शर्मसार होना पड़ा है। आमजन के मन में पुलिस की गलत छवि बनी सो अलग।

डीएसपी हीरालाल सैनी अश्लील वीडियो केस
आरपीएस हीरालाल सैनी का पांच साल से जयपुर पुलिस की महिला कांस्टेबल के साथ अफेयर चल रहा था। हीरालाल सैनी अजमेर जिले के ब्यावर में सीओ पद पद तैनात थे। तब दस जुलाई 2021 को कांस्टेबल के छह साल के बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए डीएसपी और कांस्टेबल ने पुष्कर के एक होटल में कमरा बुक करवाया और वहां के स्वीमिंग पूल अवैध बनाते नजर आए। बेटे के साथ भी अश्लील हरकत की। सितम्बर में यह मामला सामने आने के बाद राजस्थान सरकार ने डीएसपी व लेडी कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया।

DSP कैलाश बोहरा ने मांगी अस्मत
RPS कैलाश बोहरा ने रेप के मामले में पीड़ित की मदद करने के नाम पर उसकी अस्मत पर ही हाथ डाल दिया था। 6 मार्च 2021 को 30 साल की युवती ने एसीबी में शिकायत दी थी कि एक युवक और उसकी बहन के खिलाफ रेप का जवाहर सर्किल में मामला दर्ज कराया था। इन्हीं के खिलाफ 25 जनवरी और 17 फरवरी को फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज हुआ था।
एसीपी कैलाश बोहरा मामले की जांच कर रहे थे। बोहरा युवती को ऑफिस में बुलाकर छेड़छाड करता था। कोई ऑफिस में आता तो उसे वापस भेज देता था। आगे की कार्रवाई के लिए उसने युवती से अस्मत मांगी। 14 मार्च को उसने युवती को ऑफिस में बुलाया। वह अकेला ही था। युवती के आते ही कमरे को बंद कर दिया। पहले से बाहर खड़ी एसीबी टीम ने तुरंत बोहरा को गिरफ्तार कर लिया।

कोटा डीएसपी विजयशंकर शर्मा पर रेप का आरोप
कोटा में एक महिला कांस्टेबल ने एसपी को परिवाद देकर बताया कि कोटा ग्रामीण क्षेत्र के निलंबित पुलिस उपाधीक्षक विजयशंकर शर्मा ने उसके साथ रेप किया। रेप के बाद विजयशंकर शर्मा ने उसके घर जाकर माफी भी मांगी थी। माफ नहीं करने पर सुसाइड कर लेने की बात कही थी। विजय शंकर शर्मा और उसके साथ कोटा जिले की लुहावद ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच बद्री आर्य उसे लेकर मथुरा और वृंदावन गए थे। वहां उसके साथ रेप किया गया।

झुंझुनूं डीएसपी घूस लेते पकड़ा गया
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में 1.55 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में डीएसपी तथा दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने एक मामले में आरोपत्र दायर करने के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि करने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर झुंझुनूं (ग्रामीण) के पुलिस उपाधीक्षक भंवर लाल खोखर और सिपाही महीपाल तथा राजवीर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications