राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 : दूसरे चरण में 1028 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, अब तक 20 फीसदी वोटिंग
जयपुर। राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 के दूसरे के तहत शनिवार को वोटिंग हो रही है। प्रदेशभर की 1028 ग्राम पंचायतों में वोट डाले जा रहे है। सुबह दस बजे तक 20 प्रतिशत मतदान हो चुका है। शाम साढ़े पांच बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। मतदान के तुरंत बाद मतों की गणना की जाएगी।

बता दें कि राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 जनवरी में हुए थे, मगर अनेक ग्राम पंचायतों में चुनाव स्थगित हो गए थे और फिर कोरोना महामारी शुरू हो गई थी। अब शेष रही ग्राम पंचायतों में चार चरणों में चुनाव हो रहे हैं। 28 सितंबर को पहला चरण पूरा हो चुका है। अब 3 अक्टूबर को दूसरे चरण के तहत वोटिंग हो रही है। तीसरा चरण 6 अक्टूबर और चौथा चरण 10 अक्टूबर को होगा।
बता दें कि कोरोना को ध्यान मे रखते हुए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या को 1100 से घटाकर 900 कर दिया गया है। साथ ही, मतदान केंद्रों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। मतदाताओं को मतदान केन्द्र में प्रवेश के लिए मास्क भी जरूरी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications