राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 : पहले चरण में 59 हजार 946 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर, मतदान जारी

जयपुर। राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 के पहले चरण में 2726 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को वोट डाले जा रहे हैं। सुबह से शांतिपूर्ण मतदान जारी है। पहले चरण में 2726 ग्राम पंचायतों में सरपंच के लिए 17242 और पंच के लिए 42704 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नामांकन वापसी के बाद 36 सरपंच और 11035 पंच पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

Rajasthan panchayat election 2020 1st phase Voting update

राजस्थान में झुंझुंनूं और जैसलमेर को छोड़कर सभी जिलों में प्रथम चरण के लिए मतदान हो रहा है। इन सभी ग्राम पंचायतों में शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। प्रथम चरण में 2726 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए 28 हजार 797 उम्मीदवारों ने 28 हजार 865 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद इनमें से 28 हजार 192 नामांकन वैद्य पाए गए। नाम वापसी की तिथि तक इनमें से 10 हजार 914 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। प्रदेश के 31 जिलों में 36 सरपंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इस तरह प्रथम चरण में सरपंच पद के लिए कुल 17 हजार 242 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इसी तरह पंच पद के लिए प्रदेश के 31 जिलों की 2726 ग्राम पंचायतों के 26 हजार 800 वार्डों में 70 हजार 732 उम्मीदवारों ने 70 हजार 936 नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद 68 हजार 808 उम्मीदवारों के नामांकन वैद्य पाए गए थे। इन उम्मीदवारों में से 15 हजार 70 उम्मीदवारों ने नाम वापसी के दिन अपने नाम वापस ले लिए। प्रदेश भर में 11 हजार 35 पंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। वर्तमान में 42 हजार 704 उम्मीदवार पंच पद के लिए मैदान में हैं। खास बात यह है कि पंच के 131 वार्डों के लिए या तो आवेदन नहीं मिले और मिले तो वे खारिज हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+