राजस्थान: सीएम गहलोत की पहल पर दिव्यांग को डेयरी बूथ आवंटित, तीन दिन पहले सीएम से किया था आग्रह
राजस्थान में गहलोत सरकार के गौपालन विभाग ने जयपुर जिले किशनगढ़ रेनवाल निवासी दिव्यांग ओमप्रकाश कुमावत को डेयरी बूथ आवंटित किया है। कुमावत ने पिछले दिनों सीएम गहलोत से डेयरी बूथ की मांग की थी।
राजस्थान में जरूरतमंदों को संबल प्रदान करने के लिए गहलोत सरकार हर तरीके से प्रयासरत है। इसी के तहत विभिन्न योजनाओं का त्वरित लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। गहलोत सकरार के गौपालन विभाग ने किशनगढ़-रेनवाल निवासी दिव्यांग ओमप्रकाश कुमावत को डेयरी बूथ आवंटित करने का निर्णय है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 21 फरवरी को जयपुर के ग्रामीण क्षेत्र में दौरे के समय आमजन से मुलाकात के दौरान कुमावत ने परिवेदना देकर राज्य सरकार से सहायता की मांग की थी। सीएम गहलोत ने संवेदनशीलता से उनका आग्रह स्वीकार कर अधिकारियों को समुचित लाभ देने के निर्देश दिए। गौपालन विभाग ने कुमावत के आग्रह पर मात्र तीन दिन में ही सकारात्मक निर्णय लेकर शुक्रवार को उनके इच्छित स्थान पर डेयरी बूथ आवंटित कर दिया। राज्य सरकार के इस निर्णय से ओमप्रकाश को स्वावलंबी होकर रोजगार करने और अपनी पहचान बनाने का मौका मिला है। इस बूथ का आवंटन 20 वर्ष की अवधि के लिए किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications