राजस्थान: 20 सूत्री कार्यक्रम में 19 विधायकों का जिला स्तरीय समिति में मनोनयन, देखिए सूची
राज्य सरकार ने 20 सूत्री कार्यक्रम की जिला स्तरीय समितियों के लिए जिलों में 19 विधायकों को सदस्य पद पर मनोनीत किया है।

राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर 20 सूत्री कार्यक्रम के सफल आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय हेतु गठित जिला प्रथम स्तरीय समितियों हेतु 9 जिलों में 19 विधायकों को सदस्य पद पर मनोनीत किया है। आदेश के अनुसार बारां जिले से विधायक पानाचंद मेघवाल तथा निर्मला सहरिया, बाड़मेर जिले से अमीन खान, मेवाराम जैन, मदन प्रजापत तथा पद्मा राम मेघवाल तथा भीलवाड़ा जिले से गायत्री त्रिवेदी एवं कैलाश चंद्र मेघवाल मनोनीत हुए हैं। इसी प्रकार जैसलमेर जिले से रूपाराम, जालौर जिला से छगनसिंह तथा पूराराम चौधरी, झालावाड़ जिला से नरेंद्र नागर तथा गोविंद प्रसाद, पाली जिले से खुशवीर सिंह तथा अविनाश, सिरोही जिले से संयम लोढ़ा तथा जगसीराम, उदयपुर जिले से दयाराम परमार तथा प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत को मनोनीत किया गया।












Click it and Unblock the Notifications