Rajasthan News: राजेंद्र सिंह गुढ़ा आखिर क्यों बोले गहलोत सरकार के खिलाफ, जानिए अब किस पार्टी में होंगे शामिल

Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुड्डा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया है। राजेंद्र सिंह गुढ़ा पिछले लंबे समय से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सिफारिश को राज्यपाल कलराज मिश्र में मंजूरी देते हुए गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त किया है। राजेंद्र सिंह गुढ़ा कभी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाते थे। लेकिन पिछले कुछ समय से गुढ़ा पायलट गुट में शामिल हो गए। इसके बाद से गुढ़ा ने गहलोत सरकार के खिलाफ बयानबाजी का सिलसिला शुरू कर दिया। आपको बता दें कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने विधानसभा में शुक्रवार को न्यूनतम आय गारंटी बिल पर बहस के दौरान अपनी ही सरकार पर महिला सुरक्षा में विफल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में इस बात में सच्चाई है कि हम महिलाओं की सुरक्षा में विफल हो गए हैं। राजस्थान में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। ऐसे में हमें मणिपुर की बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।

बसपा से कांग्रेस में हुए शामिल

राजेंद्र सिंह गुढ़ा झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी से दूसरी बार विधायक हैं। गुढ़ा ने बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से करीबी के चलते उन्हें गहलोत सरकार में मंत्री पद से नवाजा गया था। साल 2020 में गहलोत सरकार बचाने में राजेंद्र सिंह गुढ़ा सहित बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों की भी अहम भूमिका रही है। पिछले कुछ दिनों से राजेंद्र सिंह गुढ़ा अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने लगे थे। कुछ समय से गुढ़ा गहलोत कैंप छोड़कर पायलट गुट में शामिल हो गए थे। इसके बाद उनका गहलोत सरकार के खिलाफ बयानबाजी का सिलसिला तेज हो गया था।

rajendra singh gudha

गुढ़ा के पार्टी बदलने की भी चर्चा

बसपा से कांग्रेस का दामन थामकर मंत्री बने राजेंद्र सिंह गुढ़ा के पिछले कुछ दिनों से पार्टी बदलने की चर्चा भी है। प्रदेश के सियासी गलियारों में उनके भाजपा या अन्य पार्टी में शामिल होने की चर्चा है। आपको बता दें कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा एआईएमआईएम पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी से संपर्क में हैं। गुढ़ा ने पिछले दिनों जयपुर में ओवैसी से मुलाकात भी की थी। जानकार आगे बताते हैं कि गुढ़ा के भाजपा में शामिल होने की भी चर्चा है। लेकिन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा उन्हें भरतपुरी लौटा बताए जाने के बाद से शेखावत से उनका विवाद है। इसके बाद से ही दोनों नेताओं के बीच तकरार बरकरार है। ऐसे में भाजपा में शामिल होने में उनके सामने मुश्किलें आ सकती हैं।

शेखावत बोले सीएम में सच स्वीकारने की हिम्मत नहीं

राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बर्खास्तगी के मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में सच स्वीकार करने की हिम्मत नहीं है. केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ट्वीट कर लिखा कि मुख्यमंत्री में सच स्वीकार करने की हिम्मत नहीं है। जब उनके मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में सच्चाई बताई, तो गहलोत जी को इतना बुरा लगा कि उन्होंने उन्हें पद से हटा दिया।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+