Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने पेपर लीक और कर्ज माफी के मुद्दे पर कांग्रेस पर साधा निशाना, जानिए पूरा मामला

Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी डॉ. जसवंत यादव की जनसभा में शामिल हुई। इस दौरान वसुंधरा राजे ने बहरोड़ विधायक बलजीत यादव का नाम लिए बगैर खेल सामग्री में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। वहीं राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। वसुंधरा राजे ने कहा कि आपके यहां बड़े नेताजी हैं। नेताजी ने पहले स्कूलों में खेल सामग्री खरीद करने के लिए राशि आवंटित की। तब सब खुश हुए। उसके बाद नौकर के नाम कई फॉर्म बनाई और सरकारी स्कूलों को ढाई गुना में सामान खरीद सबको बेचकर खा गए। यह तो बस एक छोटा सा उदाहरण है। ऐसा तो पता नहीं कितने बार हुआ होगा।

पेपर लीक को लेकर बोली वसुंधरा राजे

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में 19 बार पेपर लीक हुए और ऐसा राजस्थान ही कर सकता है। जिन्होंने युवाओं के सपने को चकनाचूर कर दिया। जिन युवाओं ने कड़ी मेहनत की उन्हें बेरोजगार बना दिया। स्कूलों में टीचर नहीं है। अस्पताल में डॉक्टर नहीं है। जो हमने कर्ज खत्म किया था। उसे फिर से 95 हजार करोड़ रुपए तक ले जाने का काम किया है।

vasundhara raje

राहुल गांधी पर साधा निशाना

वसुंधरा राजे ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि पिछली बार पप्पूजी आए। एक से लेकर 10 तक गिनती सिखाई और कहा कि हम आपके सब लोन माफ कर देंगे। जब मैं 6 महीने के बाद लोगों से मिली और पूछा कि क्या हुआ भाई तो उन्होंने कहा आपने पहले हमारा लोन माफ कर हमें सर्टिफिकेट दे दिया था। हमने सोचा कि हमारा बचा कुचा लोन यह सरकार माफ कर देगी। हमने इस सरकार पर भरोसा कर लिया। हमें क्या पता यह झूठ बोलेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव और अलवर सांसद महंत बालकनाथ भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+