Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने जगतपुरा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मांगे मत, जनसभा को किया संबोधित
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर के जगतपुरा में भाजपा प्रत्याशी कैलाश वर्मा के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित कर उनके पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'बगरू विधानसभा क्षेत्र से युवा एवं कर्मठ प्रत्याशी श्री कैलाश वर्मा जी के प्रति बगरू की जनता का प्यार और आशीर्वाद अतुलनीय है। कैलाश जी ने एक बेटे और भाई के रूप में बगरू के विकास के लिए काम किया है। यही कारण है कि यहां की जनता उन्हें भरपूर समर्थन दे रही है। आज जयपुर के जगतपुरा में श्री कैलाश वर्मा जी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया तथा उनके लिए वोट की अपील की।'













Click it and Unblock the Notifications