Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने उरी में आतंकी हमले के शहीदों को किया नमन, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जम्मू कश्मीर के उरी में आतंकवादियों द्वारा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'वर्ष 2016 में आज ही के दिन जम्मू कश्मीर के उरी में आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले समस्त वीर सपूतों की शहादत को मेरा सलाम। राष्ट्र की सुरक्षा में आपके अमर बलिदान को भारतवर्ष कभी भुला नहीं सकता।'













Click it and Unblock the Notifications