Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, जानिए राजस्थान को लेकर क्या हुआ फैसला

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। नड्डा और राजे ने गुरुवार को दिल्ली में तकरीबन एक घंटे तक राजस्थान को लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा की है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस बहुप्रतीक्षित मुलाकात के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को दिल्ली बुलाया है। आपको बता दें राजस्थान में चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी में भारी गुटबाजी है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्ली में गहमा गहमी तेज हो चुकी है।

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह को हरी झंडी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा और संघ ने मध्यप्रदेश में मुख्मयंत्री शिवराज सिंह को हरी झंडी दी है। माना जा है कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव शिवराज सिंह के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। कर्नाटक चुनाव के बाद भाजपा की रणनीति में परिवर्तन आया है। पार्टी अब राज्यों में पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ेगी। राजनीति के जानकारों की मानें तो लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। जानकार बताते हैं कि कर्नाटक, दिल्ली एमसीडी और हिमाचल प्रदेश चुनाव की हार के बाद पार्टी ने प्रदेश में स्थानीय नेताओं को तरजीह देना शुरू कर दिया है। वे कहते हैं कि राजस्थान में भी पार्टी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को बड़ी भूमिका में ला सकती है।

vasundhara raje

अशोक गहलोत की लोकप्रियता से है मुकाबला

राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव में भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लोकप्रियता से होना हैं। पिछले कुछ समय में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर आमजन के बीच मजबूती हांसिल की है। इधर भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान है। पार्टी के भीतर प्रदेश के नेताओं को एक बड़ा गुट वसुंधरा राजे का विरोधी है। लेकिन लोकप्रियता और जनाधार के मामले में यह गुट राजे के आगे कमजोर है। हाल ही में सवाई माधोपुर में चिंतन शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने सभी नेताओं को एकजुट रहने का संदेश भी दिया है। आपको बता दें राजस्थान में विधानसभा चुनाव बड़ा दिलचस्प होने वाला है।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची

https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+