Rajasthan News: राजस्थान में मंत्रिमंडल गठन में वसुंधरा राजे की अनदेखी, जानिए अब क्या कदम उठाएंगी पूर्व सीएम
Rajasthan News: राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मंत्रिमंडल के गठन को लेकर सहमति बन गई है। दिल्ली ने जेपी नड्डा के आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक में इस पर चर्चा की गई। संभवतया दो-तीन दिन में नए मंत्रियों को शपथ दिलवा दी जाएगी। नए मंत्रिमंडल के गठन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अनदेखी सामने आई है। पार्टी ने मंत्रियों के चयन में युवा और नए चेहरों को आगे लाने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री रह चुके वरिष्ठ नेताओं को होल्ड पर रखने का फैसला किया गया है। आपको बता दें कि पार्टी ने जिन वरिष्ठ नेताओं को होल्ड पर रखने का फैसला किया है। उनमें से ज्यादातर वसुंधरा राजे के गुट से जुड़े नेता हैं।
गठन में वसुंधरा गुट की अनदेखी
राजस्थान के मंत्रिमंडल के गठन के लिए हुई बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को शामिल नहीं किया गया। मंत्रिमंडल के गठन को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनसे कोई चर्चा भी नहीं की है। बताया जा रहा है कि पार्टी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मंत्रिमंडल के गठन में नए और युवा चेहरों को शामिल करना चाहती है। ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को मंत्री पद से वंचित रखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई बड़े नेताओं के नाम होल्ड पर रखे गए हैं। उनमे प्रताप सिंह सिंघवी, कालीचरण सर्राफ, अजय सिंह किलक, अनीता भदेल, जोगेश्वर गर्ग, ओटाराम देवासी, जसवंत यादव, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, बाबू सिंह राठौड़, राज्यवर्धन सिंह, श्रीचंद कृपलानी और सिद्धि कुमारी शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर नेता वसुंधरा राजे के गुट से आते हैं।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर होगा गठन
राजनीति के जानकार बताते हैं कि पार्टी ने भले ही मंत्रिमंडल गठन से वसुंधरा राजे को दूर रखा गया हो। लेकिन मंत्रिमंडल के गठन को लेकर लोकसभा चुनाव का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। देश में कुछ ही महीने बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर पार्टी अभी से सक्रीय नजर आ रही है। मंत्रिमंडल के गठन में युवा और नए चेहरों के साथ ही जातीय समीकरणों का खयाल रखा जा रहा है। अब वसुंधरा राजे की भाजपा की राजनीति में क्या भूमिका होगी। इसका मालूम लोकसभा चुनाव के दौरान ही चल पाएगा। पार्टी राजस्थान में 25 की 25 लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications