Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने वरिष्ठ नागरिक दिवस पर भाजपा सरकार के कामकाज गिनाए, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा 40 हजार से अधिक बुजुर्गों को हवाई जहाज व ट्रेन से तीर्थ यात्रा करवाने तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने जैसे कामकाज गिनाए हैं। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'बुजुर्गों का मान-सम्मान करना भारतीय संस्कृति की अनूठी परम्परा रही है। इस परंपरा को बनाए रखते हुए हमारी भाजपा सरकार ने 40 हजार से अधिक बुजुर्गों को हवाई जहाज व ट्रेन से तीर्थ यात्रा करवाई तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की थी।'













Click it and Unblock the Notifications