Rajasthan News: वसुंधरा राजे भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सराफ के कार्यालय के उद्घाटन में हुई शामिल, जानिए वजह
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को जयपुर के मालवीय नगर से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सराफ के प्रधान कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'जयपुर के मालवीय नगर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री कालीचरण सराफ जी के प्रधान कार्यालय के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं के साथ ही आमजन में भाजपा के प्रति जो उत्साह और विश्वास है, वह वाकई अद्भुत है।'













Click it and Unblock the Notifications