Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने सीकर में आमसभा को किया संबोधित, भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मांगा आशीर्वाद
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सीकर के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रतन लाल जलधारी के समर्थन में आमसभा को संबोधित कर जनता का आशीर्वाद मांगा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'सीकर के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी के सेवाभावी एवं लोकप्रिय उम्मीदवार श्री रतन लाल जलधारी जी के समर्थन में आमसभा को संबोधित कर आशीर्वाद मांगा। देवतुल्य जनता एवं कार्यकर्ताओं का यह उत्साह बता रहा है कि शेखावाटी भी है तैयार, कमल खिलेगा जोरदार !'













Click it and Unblock the Notifications