Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने अजीतगढ़ में जनसभा को किया संबोधित, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे मत
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने श्रीमाधोपुर से भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ प्रत्याशी झाबर सिंह खर्रा के समर्थन में अजीतगढ़ में आयोजित जनसभा को संबोधित कर वोट की अपील की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'श्रीमाधोपुर से भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ प्रत्याशी श्री झाबर सिंह खर्रा जी के समर्थन में अजीतगढ़ में आयोजित जनसभा को संबोधित कर वोट की अपील की। यहां भारी संख्या में पहुंची जनता ने साबित कर दिया है कि 3 दिसंबर का सूरज राजस्थान में परिवर्तन का उजियारा लाने वाला है, चहुंओर कमल खिलने वाला है।'













Click it and Unblock the Notifications