Rajasthan News : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने की पीएम मोदी की तारीफ, जानिए प्रदेश को लेकर क्या बोले अध्यक्ष
राजस्थान के पुष्कर में भाजपा के ओबीसी जनप्रतिनिधि सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. इस दौरान जोशी भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार और प्रदेश के मुद्दों पर कुछ नहीं बोले।

Rajasthan News : राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने गुरुवार को पुष्कर में पार्टी के ओबीसी जनप्रतिनिधि सम्मेलन में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। पार्टी अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री है। जिन्होंने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की पहल की है। मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री है। जिन्होंने मेडिकल एजुकेशन में 27 प्रतिशत का रिजर्वेशन देकर बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया। मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री है। जिन्होंने इस देश को दुनिया का सिरमौर बनाकर आगे बढ़ाने का काम किया। सीपी जोशी ने अपने भाषण के दौरान 90 फीसदी भाषण में पीएम मोदी की तारीफ के पुल बांधे। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पिछड़े वर्ग से आने व्यक्ति भारत माता को दुनिया का सिरमौर बनाने का काम करता है। पीएम मोदी दुनिया के प्रभावशाली लोगों में से एक है।
पूर्ववर्ती भाजपा सरकारों के कामकाज का जिक्र नहीं
पार्टी अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने भाषण के दौरान एक भी बार अपनी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकारों के कामकाज का जिक्र नहीं किया। अपने पूरे भाषण के दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की उपलब्धियां गिनाते रहे। जबकि राजस्थान में वसुंधरा राजे की सरकार में विकास कार्य हुए। लेकिन पार्टी अध्यक्ष सीपी जोशी ने उन कामकाज का जिक्र या राजस्थान के मुद्दों पर बात नहीं की। अपने पूरे भाषण में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए नहीं थके।
ओबीसी समुदाय पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत
राजस्थान में ओबीसी वर्ग के समुदायों पर कांग्रेस की मजबूत पकड़ मानी जाती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ओबीसी वर्ग से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा वोट बैंक के वर्ग में भी ओबीसी समुदाय का झुकाव कांग्रेस पार्टी की ओर माना जाता है। भाजपा के भीतर शीर्ष नेतृत्व या प्रदेश नेतृत्व में जिस तरह ब्राह्मण, वैश्य और क्षत्रिय वर्ग का बड़ा प्रभाव है। उस वजह से ओबीसी वर्ग का झुकाव सदैव कांग्रेस की ओर रहा है। माना जाता है कि ओबीसी समुदाय पर भाजपा के मुकाबले कांग्रेस की पकड़ ज्यादा मजबूत है। भाजपा के भीतर ओबीसी वर्ग के नेताओं को उतनी तरजीह नहीं मिलती। प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी ने ओबीसी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के हर संभव प्रयास शुरू कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications