Rajasthan News: प्रदेश में बनेंगे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कुश्ती अकादमी और स्टेडियम , सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
प्रदेश में गहलोत सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नए खेल मैदानों और अकादमियों का निर्माण करा रही हैं। सीएम गहलोत ने खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए 36 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दी है।

Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नए खेल मैदानों और अकादमियों का निर्माण करा रही हैं। इसी क्रम में जोधपुर के अमृतलाल स्टेडियम चैनपुरा को अब स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही राजसमंद जिले के सरदारपुरा में कुश्ती अकादमी एवं स्टेडियम का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोनों जगहों पर खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए 36 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। जोधपुर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण में 10 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसमें सिन्थेटिक ट्रेक, जॉगिंग ट्रेक, स्केटिंग कोर्ट, किड्स प्ले जोन, ओपन व इंडोर जिम सहित अन्य सिविल एवं इलेक्ट्रिक कार्य कराए जाएंगे।
कुश्ती अकादमी के लिए 26 करोड़ रुपए
राजसमंद के सरदारपुरा में कुश्ती अकादमी और स्टेडियम का निर्माण होगा। इसमें 26 करोड़ रुपए की लागत आएगी। वर्ष 2023-24 में 10 करोड़ रुपए व्यय होंगे। यहां उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं का भी विकास होगा। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए घोषणा की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications