Rajasthan News : प्रदेश में श्री गुरू नानक देव सिख कल्याण बोर्ड का गठन, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैशाखी पर्व के अवसर पर श्री गुरू नानक देव सिख कल्याण बोर्ड के गठन को मंजूरी दी है। बोर्ड सिख समुदाय के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक उन्नयन हेतु विभिन्न कार्य संपादित करेगा।

ashok gehlot

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बैशाखी पर्व के अवसर पर श्री गुरू नानक देव सिख कल्याण बोर्ड के गठन को मंजूरी दी है। बोर्ड सिख समुदाय के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक उन्नयन हेतु विभिन्न कार्य संपादित करेगा। अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा बोर्ड के गठन के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। बोर्ड का उद्देश्य सिख समुदाय के विभिन्न वर्गों के लोगों के उत्थान के लिए योजनाएं प्रस्तावित करना और रोजगार को बढ़ावा देने के संबंध में सुझाव देना है। बोर्ड सिख समुदाय के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी सुझाव देगा। इसके साथ ही बोर्ड सिख समुदाय की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने और समुदाय के परम्परागत व्यवसायों को आधुनिक रूप देने के लिए भी सुझाव देगा।

अल्पसंख्यक मामलात विभाग होगा प्रशासनिक विभाग

अधिसूचना के अनुसार बोर्ड सामजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक योजनाओं में सिख समुदाय की भागीदारी, समुदाय के लिए नवीन योजनाओं की प्रगति और इनके क्रियान्वयन में आ रही कठिनाईयों और समाधान हेतु निरंतर समीक्षा करेगा। श्री गुरू नानक देव सिख कल्याण बोर्ड का प्रशासनिक विभाग अल्पसंख्यक मामलात विभाग होगा। बोर्ड में सात गैर सरकारी सदस्य होंगे जिनमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और पांच सदस्य शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि इसमें सदस्य के रूप में शामिल होंगे। बोर्ड के सचिव पद पर अल्पसंख्यक मामलात विभाग के उपनिदेशक स्तर का अधिकारी कार्य संपादित करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+