Rajasthan News: सीएम गहलोत का संवेदनशील फैसला, उचित मूल्य दुकान आवंटन के 56 प्रकरणों में दी शिथिलता
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदनशील निर्णय लेते हुए अनुकम्पात्मक आधार पर उचित मूल्य दुकान आवंटन के 56 प्रकरणों में शिथिलता दी है। सीएम गहलोत के इस फैसले से मृतक राशन डीलरों के आश्रितों को संबल मिलेगा।
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदनशील निर्णय लेते हुए अनुकम्पात्मक आधार पर उचित मूल्य दुकान आवंटन के 56 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान की है। सीएम गहलोत के इस निर्णय से मृतक राशन डीलरों के आश्रितों को संबल मिलेगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने डीलर की 60 वर्ष से अधिक आयु में मृत्यु, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की अवधि में देरी के प्रकरणों में शिथिलता दी है। सीएम गहलोत के इस निर्णय से इन आश्रित परिवारों को उचित मूल्य की दुकान का अनुकम्पात्मक आधार पर आवंटन संभव हो सकेगा। उन्हें आजीविका अर्जन में आसानी होगी।













Click it and Unblock the Notifications