Rajasthan News: सचिन पायलट ने पीएम मोदी के दौरे और महिला आरक्षण पर साधा निशाना, जानिए पूरा मामला

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट विधानसभा चुनाव से पहले टोंक में ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। सचिन पायलट पिछले दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक में कई पंचायत के दौरे पर रहे। इस दौरान सचिन पायलट ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन पर पीएम मोदी के जयपुर में होने वाले कार्यक्रम और महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा ने जन आक्रोश यात्रा निकली। उसमें सिर्फ आक्रोश ही था। जन तो कोई था ही नहीं। भाजपा वाले परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं। लेकिन सिर्फ नेताओं का परिवर्तन हो रहा है। दिल्ली से नेता पहले भी आए थे। अब फिर आ रहे हैं। लेकिन जनता कांग्रेस को समर्थन दे रही है। पायलट ने संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि यह बिल कांग्रेस सरकार राज्यसभा में पहले ही पास करवा चुकी है। लेकिन अब इसमें संशोधन के नाम पर 2029 में लागू करने की बात कर रहे हैं। जिसका कोई औचित्य नहीं है।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर साधा निशाना

सचिन पायलट ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि 9 साल तक बीजेपी वाले भाषण देते रहे। लेकिन कुछ भी काम नहीं किया। अब रथों पर सवार होकर घूम रहे हैं। वह घूम-घूम कर भाषण दे रहे हैं। लेकिन जनता सब जानती है।

sachin pilot

2029 से पहले महिला आरक्षण बिल लागू होना मुमकिन नहीं

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि महिला आरक्षण के लिए लाए जा रहे बिल के अनुसार अगर यह बिल पास होकर कानून बनता है तो भी वर्ष 2029 के आम चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू किया जाना मुमकिन नहीं होगा। यह कानून तभी लागू होना मुमकिन है। जब निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन और कानून लागू होने के बाद पहली जनगणना भी हो चुकी हो। भारत में जनगणना वर्ष 2027 में ही होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+