Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में लाल डायरी को लेकर हंगामा, गुढ़ा और धारीवाल में हाथापाई की नौबत

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में सोमवार को सदन की कार्यवाही के दौरान लाल डायरी को लेकर जबरदस्त हंगामा हो गया। सदन की कार्यवाही के दौरान पूरे समय लाल डायरी का मुद्दा छाया रहा। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ कार्यवाही के बीच बार-बार लाल डायरी का जिक्र करते रहे। विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने लाल डायरी सदन के अध्यक्ष की मेज पर रखने की कोशिश की। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने उन्हें अनुमति नहीं दी। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी उन्हें कहते रहे कि मैं इसे अलाउ नहीं करूँगा। आप मेरे चैंबर में आइए। इस दौरान मंत्री शांति धारीवाल और राजेंद्र गुढ़ा के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। कांग्रेस विधायक रफीक खान ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मार्शल ने राजेंद्र गुढ़ा को विधानसभा से बाहर कर दिया। गुढ़ा का आरोप है कि मंत्री शांति धारीवाल ने उनसे मारपीट कर लाल डायरी छीन ली है। इस बीच राजेंद्र गुढ़ा को कांग्रेस से भी निष्कासित कर दिया गया है। आपको बता दें कि राजेंद्र गुढ़ा मंत्री पद से हटाए जाने के बाद से लगातार लाल डायरी को लेकर जिक्र कर रहे हैं। विधानसभा में भी उन्होंने सोमवार को इसी लाल डायरी को ही मुद्दा बनाया है।

गुढ़ा बोले अंतिम सांस तक सच उजागर करता रहूँगा

सदन के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि मुझे मरवा सकते हैं। जेल में डाल सकते हैं। लेकिन मैं अंतिम सांस तक सच उजागर करता रहूंगा। राजेंद्र गुढ़ा ने आरोप लगाया कि लाल डायरी में 500 करोड़ की दो नंबर की लेन-देन और बाड़ेबंदी में किस विधायक को कितने पैसे दिए उसका हिसाब था। गुढ़ा ने कहा कि सीएम गहलोत ने वैभव गहलोत के क्रिकेट में एंट्री को लेकर कितना खर्च किया। राज्यसभा चुनावों में किस विधायक को कितना दिया। उसका सारा हिसाब किताब है। इस दौरान विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने अजमेर ब्लैकमेल कांड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि तत्कालीन कपडा मंत्री अशोक गहलोत एसपी से मिलने क्यों पहुंचे थे। क्यों प्रोटोकॉल तोड़कर एसपी से मिले गहलोत। जांच में रहे अधिकारी को बार-बार क्यों पुरस्कृत करते हैं। इस दौरान गुढ़ा ने नार्को टेस्ट की मांग भी उठाई है। मीडिया से बात करने के बाद विधायक गुढ़ा ने सदन में जाने की कोशिश भी की। लेकिन उन्हें सदन में नहीं जाने दिया गया। आपको बता दें कि विधानसभा में हुए घटनाक्रम के बाद कांग्रेस ने राजेंद्र गुढ़ा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इससे पहले मणिपुर घटना पर बोलने पर राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था।

rajendra gudha

लाल डायरी का पार्ट-2 मेरे पास सुरक्षित

विधायक गुढ़ा ने सदन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों ने विधानसभा स्थगित होने के बाद मुझे लात घुसा से मारा और मेरी लाल डायरी भी छीन ली। उन्होंने कहा कि हां पक्ष लॉबी के बाहरी मेरे साथ कांग्रेस के मंत्री और विधायकों ने बुरा बर्ताव किया है। लात घूसों से मेरी बुरी तरह पिटाई की गई। उन्होंने कहा कि लाल डायरी मुझसे कांग्रेस के लोगों ने छीन ली है। लेकिन उस डायरी का पार्ट 2 मेरे पास सुरक्षित है। मैं उसका राज समय पर खोलूंगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने मेरे साथ न्याय नहीं किया। मैं मंत्री बर्खास्त होने के बाद पहली बार विधायक के रुप में विधानसभा में अपनी बात कहना चाहता था। मुझे अनुमति नहीं प्रदान की। विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि वे विधानसभा क्षेत्र में दलित युवती प्रियंका की दो दिन पहले सामूहिक रेप और उसके बाद हत्या कर दी गई। मैं उसका मामला विधानसभा में रखना चाहता था. लेकिन मुझे अनुमति नहीं मिली। उन्होंने कहा कि मंगलवार से मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर अपनी बात करूंगा। क्योंकि मुझे विधानसभा में बात रखने का मौका नहीं दिया गया।

Recommended Video

    राजस्थान विधानसभा में लाल डायरी को लेकर हंगामा, गुढ़ा और धारीवाल में हाथापाई की नौबत

    देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
    https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+